नौगढ़: चकरघट्टा कुबराडीह में भूत-प्रेत टोना को लेकर मारपीट का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की शिकायत दर्ज
चकरघट्टा के कुबराडीह गांव में भूत-प्रेत के अंधविश्वास को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सीमा यादव ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से किया वही सोमवार शाम 04 बजे पुलिस द्वारा जानकारी दिया गया की प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।