मंडला: जिला योजना भवन में जनसुनवाई आयोजित, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 99 आवेदकों की समस्यायें सुनीं
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 99 आवेदकों की समस्यायें सुनी।