रफीगंज: गोरडिहा में बन रहे यात्री शेड का जिला पार्षद ने किया निरीक्षण
रफीगंज के गोरडिहा गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप निर्माणाधीन यात्री शेड का गुरुवार को जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गुरुवार रात्रि 8 बजे जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बन रहा है।