अशोक नगर: सलमाई चक्क में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट देहात थाना में मामला दर्ज
अशोकनगर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सलमाई चक्क में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह पुत्र बादाम सिंह यादव उम्र 46 साल निवासी सलमाई चक्क ने शिकायत दर्ज कराई कि रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके घर के सामने उसके और उसके पिता के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।