केकड़ी: केकड़ी जिला अस्पताल में दो बच्चे ब्रुसेलोसिस पॉजिटिव पाए गए, कच्चे दूध और मांस से फैलती है बीमारी, अजमेर-जयपुर रेफर
Kekri, Ajmer | Aug 9, 2026 केकड़ी जिला अस्पताल में लंबे समय से बुखार से पीड़ित दो बच्चो में ब्रुसेलोसिस संक्रमण की पुष्टि हुई।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनो बच्चो को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया।एक बच्चे को अजमेर व दूसरे को जयपुर भेजा।अस्पताल के पीएमओ डॉ.राजेंद्र मौर्य ने रविवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।बताया ब्रुसेलोसिस एक जूनोटिक बीमारी है,जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है।