पांडू: माता रानी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Pandu, Palamu | Oct 17, 2026 शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को मां दुर्गा के पट खुलते ही पाण्डु प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।