केशकाल: सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 मई को किवईबालेंगा और 7 मई को बहीगांव में होगा
राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत कल 01 मई को ग्राम किवईबालेंगा में बाजार स्थल के पास और केशकाल विकासखंड अंतर्गत 07 मई को बहीगांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के पास जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जाएगी।