कोडरमा: कोडरमा घाटी में कोयला लदा ट्रक पलटा, परिचालन बाधित, जाम में फंसे लोग
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रामगढ़ के कुजू से कोयला लोड कर बिहार की ओर जा रहा 16 चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय ट्रक में सवार चालक को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ट्रक से कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे घाटी मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।