गुरुग्राम: गुरुग्राम के सरहोल में मोबाइल चोरी के शक में युवक की छत से फेंककर हत्या, 2 गिरफ्तार
एक मोबाइल फोन की चोरी के मामूली विवाद ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। गुरुग्राम के सिरहोल गाँव में, दोस्तों ने मिलकर एक युवक की पहले पिटाई की, उसके बाल काटे और फिर चौथी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।