सिंगरौली: लंघाडोल निवासी शख्स से नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने ठगे 2 लाख 59 हजार रुपए, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
लंघाडोल निवासी तबरेज खॉन पिता फरीद खान ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी है कि नौकरी दिलाने के नाम पर अदानी कम्पनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्य कर रहे विनीत कुमार यादव ने उससे दर्जनों बार में फोन पे व नगद के माध्यम से कुल 2 लाख 59 हजार रूपये ले लिये परन्तु उसे नौकरी नहीं मिली। इस संबंध में पीड़ित ने लंघाडोल थाने में शिकायत दर्ज करायी परन्तु वहां से उसे रिसीविंग नहीं मिली। सीएम हेल्पलाईन में शिकायत करने पर पुलिस द्वारा शिकायत बंद कराने हेतु धमकी दी गयी। पीड़ित ने एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है।