सिंगरौली: रैला मोड़ के पास पिकअप और आटो वाहन में हुई भिड़ंत, ऑटो में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
सिंगरौली तेज़ रफ़्तार का कहर, पिकअप और आटो वाहन में जबरदस्त हुई भिड़ंत, ऑटो में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, जिनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक, घटनास्थल पर पहुंची बधौरा पुलिस,घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु घटनास्थल से किया गया रवाना ,माडा थाना के बधौरा चौकी के रेला मोड की घटना। पूरा मामला तब का बताया जा रहा है जब तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन एवं ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई ऑटो में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।