सिंगरौली: कोरसर कोठार के झारगहवा टोला में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद
जिले के चितरंगी पुलिस ने कोरसर कोठार के झारगहवा टोला में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि चितरंगी थाना क्षेत्र के कोरसर कोठार गांव के झारगहवा टोला में एक खलिहान में पुलिस को एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल से 100 मीटर दूर आरोपी का घर है उसी से मृतक का कुछ विवाद हुआ था और विवाद इतना बड़ा की मृतक की कुल्हाड़ी से आरोपी ने मृतक को मौत के घाट उतार दिया था।