सिंगरौली: अमलोरी मोड़ से माजन मोड़, परसौना सड़क मार्ग से कोयला व राखड़ परिवहन किया गया प्रतिबंधित, DM ने प्रतिबंधात्मक आदेश किया जारी
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से प्राप्त प्रतिवेदन एवं औद्योगिक करण के फलस्वारूप अत्याधिक संख्या में भारी वाहनो के आगमन के कारण क्षेत्र में कोयले की धूल के कारण व्यापक स्तर पर वायु प्रदूषण होता है तथा माननीय हरित अभिकरण नई दिल्ली के निर्देशो के अनुपालन के तहत जिला दण्डाधिकारी ने दण्ड प्रक्रिया संहित 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधत्मक आदेश जारी किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने अमलोरी मोड़ से माजन मोड़, परसौना सड़क मार्ग से कोयला एवं राखड़ परिवहन प्रतिबंधित किया गया है।