लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र में कवैया रोड पर बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
लखीसराय शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के कवैया रोड में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिससे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के सतसंडा गांव निवासी कारु राम की पत्नी मोनी देवी के रूप में की गई। जो की कवैया रोड आने के दौरान बाइक से गिरकर जख्मी हो गई जिनका उपचार किया गया।