उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया. है. इसी के तहत संगठन ने 100 ऐसे विधायकों को चुना है, जिनको लेकर एंटी-इनकंबेंसी का डर है. ऐसा माना जा रहा है कि इन 100 विधायकों का BJP टिकट काट सकती है. पार्टी ने जिन 100 विधायकों को चिन्हित किया है. उसके पहले उनके क्षेत्र से उनके बारे में फीडबैक लिया गया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि मौजूदा विधायकों की उम्मीदवारी को लेकर RSS से भी फीडबैक लिया गया है. मौजूदा विधायकों से न तो उनकी जनता खुश है और न ही संगठन उन्हें दोबारा मौका देना चाहता है.
#UttarPradesh #UPPolitics #UPAssemblyElection #BJP
Sadar, Lucknow | Oct 4, 2026