गिरिडीह: गिरिडीह सदर अस्पताल में चौकीदार पद के लिए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण गुरुवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ
सदर हॉस्पिटल गिरिडीह में चौकीदार बहाली को लेकर अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच गुरुवार को 10 बजे से जारी रहा। इस दौरान बारी बारी से 50 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से मजिस्ट्रेट के रूप में श्रम कल्याण केंद्र विभाग के अधीक्षक रवि शंकर कुमार मौजूद रहकर सभी की मेडिकल जांच करवा रहे हैं।