कराहल: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले में तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर व्यापक रूप से संपन्न हुए।