हुज़ूर: भोपाल की झीलें CSR फंड से संवरेंगी, कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठक कर विकास योजना बनाई
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल में विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीएसआर फंड के उपयोग की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। बैठक में शहर की झीलों ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य को संवारने पर विशेष जोर दिया गया |