गुन्नौर: गांव ईसमपुर डांडा के जंगल में आश्रम की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के ईसमपुर डांडा के जंगल में रघुवीर दास आश्रम की छत पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ करीब 1 घंटे तक आश्रम की छत पर ही मौजूद रहा। ग्रामीणों ने टोर्च की रोशनी में तेंदुआ को देखा और शोर मचाया तो वह जीने से उतर कर भाग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।