सादाबाद: कुकटई में हुई फायरिंग के अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया तमंचा व कारतूस
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सादाबाद पुलिस द्वारा कुकटई में मारपीट व फायरिंग की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त सुमित कुमार निवासी कुकटई थाना सादाबाद ने कोर्ट में सरेंडर किया गया था। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।