मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एडीएम से की शिकायत
कासगंज। ग्राम कादरबाड़ी के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एडीएम कासगंज को शिकायती पत्र सौंपकर मंदिर एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा मोहन दास के निधन के बाद कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि पर नाम दर्ज कराकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने तथा मंदिर व बाबा मोहन दास की समाधि का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए हैं।
#Kasganj #TempleLandDispute #ADMKasganj #KasganjNews