समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1390,
दिनांक:-17 सितंबर 2026,
====================
“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर पंचायत भवानीपुर में स्वच्छता रैली का किया आयोजन:-
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक-3483, दिनांक 14.09.2026 के आलोक में तथा जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निदेश के आलोक में दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों एवं सभी सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता रैली में भाग लेकर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा आमजनों से अपील की गई कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और स्वच्छ एवं सुंदर भवानीपुर के निर्माण में अपना योगदान दें।
*“स्वच्छता ही सेवा — स्वच्छ भवानीपुर, स्वस्थ्य भवानीपुर।”*
1 views | Purnia, Bihar | Sep 17, 2026