खलीलाबाद: महात्मा बुद्ध पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुद्ध अनुयायियों ने संतकबीरनगर एसपी को दिया पत्र
महात्मा गौतम बुद्ध पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुद्ध अनुयायियों ने संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र निवासी अवध ओझा ने भगवान बुद्ध के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। अनुयायियों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए समाज में शांति व सौहार्द बन