⚡ ऊर्जा मंत्री की KEDL को दो टूक!
कोटा की बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का गुस्सा फूटा। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बोले—“मुझे शर्म आती है… मैं ऊर्जा मंत्री हूं और कोटा का यह हाल!” मंत्री ने KEDL को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि हालात नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई और अनुबंध खत्म करने तक का कदम उठाया जा सकता है।