KEDL के GSS में ‘जीरो मेंटेनेंस’, मंत्री ने लगाई फटकार
कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को KEDL के दो GSS का निरीक्षण किया। यहां झाड़ियां, गंदगी, टूटी पट्टियां और बदहाल रखरखाव देखकर मंत्री अधिकारियों पर भड़क गए। मंत्री ने कहा—“मेंटेनेंस के नाम पर जीरो मेंटेनेंस मिला।” उन्होंने कंपनी अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दिए।