बिहार है तैयार! लोक आस्था के महापर्व छठ के स्वागत में सजे आकर्षक तोरण द्वार
पुपरी नगर निकाय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं रेलवे स्टेशन पर स्वागत द्वारों का निर्माण, नगर की सुंदरता में लगा उत्सवी रंग
लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता एवं प्रकृति उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले में उत्सवी माहौल है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के स्वागत तथा नगर क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार विभिन्न स्तरों पर सौंदर्यीकरण एवं सजावट से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पुपरी नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत पुपरी–सुरसंड रोड, बूढ़नद नदी के समीप तथा पुपरी रेलवे स्टेशन पर आकर्षक स्वागत द्वार (तोरण द्वार) का निर्माण कराया गया है। इन स्वागत द्वारों को छठ महापर्व की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक भावना के अनुरूप सजाया गया है। स्वागत द्वारों पर प्रदर्शित चित्र एवं प्रचार-सामग्री सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग (IPRD), बिहार से प्राप्त सामग्री के निर्धारित प्रारूप के अनुरूप लगाए गए हैं।
प्रमुख सड़क मार्गों एवं रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण आवागमन स्थलों पर इन स्वागत द्वारों के निर्माण से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को पर्व के उत्सवी वातावरण का एहसास होगा। साथ ही, नगर क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी तथा छठ महापर्व की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का संदेश प्रसारित होगा।
यह पहल छठ महापर्व के अवसर पर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने तथा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है। जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
बिहार है तैयार, लोक आस्था के महापर्व छठ के स्वागत में!
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी की ओर से समस्त जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
Sitamarhi, Bihar | Nov 11, 2026