कुमारखंड: करुवेली वार्ड 11 में एक महिला बिजली के करंट से घायल, इलाज के लिए भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के बैसाढ पंचायत स्थित करुवेली वार्ड 11 में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे एक महिला को करंट लगने से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। बताया गया कि करूवेली वार्ड 11 निवासी राधा देवी बहियार में धान के पौधे लगाने गई थी।