मुगलसराय: बड़हर खुर्द में अवैध संबंध के चलते पति की हत्या, पत्नी और नंदोई को किया गया गिरफ्तार
थाना बबुरी क्षेत्र के बड़हर खुर्द गांव में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 01 मार्च को आत्महत्या मानी जा रही राजवंश की मौत का पुलिस ने बुधवार दोपहर 02 बजे खुलासा करते हुए उसकी पत्नी राम दुलारी और नंदोई रामजनम को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। 28 फरवरी की रात आपत्तिजनक स्थिति देखने के बाद विवाद के बाद हत्या की घटना हुयी थी।