मांडर: जाहेर में एक शिक्षक के सहारे चल रहा बुनयादी विद्यालय 9 माह से एक ही शिक्षक के सहारे है विद्यालय
Mandar, Ranchi | Mar 2, 2024 मांडर प्रखंड के बरगड़ी पंचायत स्थित जाहेर में एक शिक्षक के सहारे चल रहा बुनयादी विद्यालय। बताया जा रहा है कि पिछले 8 से 9 महीने से विद्यालय में मात्र एक ही शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन सहित ऑफीशियली कार्य का भी अंजाम दिया जा रहा है। बाताते चले की इस विद्यालय में 1 से 8 तक के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं और विद्यालय में छात्रों की संख्या तकरीबन 100 हैं।