पांडू: 16 साल से लंबित रतनाग हाई स्कूल भवन निर्माण को मिली मंजूरी
Pandu, Palamu | Oct 16, 2026 अपग्रेड राजकीयकृत 10+2 हाई स्कूल, रतनाग पांडु के अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। करीब 16 वर्षों से लंबित इस कार्य के लिए जिला अनाबद्ध योजना मद से 37 लाख 93 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।