हनुमानगढ़ जिले में ओवरलोडेड वाहनों का बेरोकटोक आवागमन जारी है, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। विभाग की अनदेखी से इन वाहनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। यह वाहन क्षमता से कई अधिक सामान से भरे होते हैं। कई बार तो सामान सड़क के आधे से ज्यादा बाहर निकला रहता है।