अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ की पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने नई शिक्षा सत्र के पहले शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश को लेकर दिया बयान
आज दिनांक 16 जून 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दलों और कई संगठनों ने आपत्ति जताई है।