चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत साई नारायण निजी अस्पताल में अस्पताल के एक स्टाफ ने महिला के साथ दुराचार किया।
पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पताल साई नारायण का है जहां 35 वर्षीय महिला अपनी बेटी के इलाज कराने के लिए आई थी जहां अस्पताल के एक स्टाफ धर्मराज उर्फ बुचनी ने महिला के साथ दुराचार किया बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को बेहोशी की दवा खिला दिया था पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद किया है।