चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा चौकी अंतर्गत 8 वर्षों से फरार एक वारंटी यूपी के भदोही से हुआ गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन के पालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बगदरा ने टीम के साथ न्यायालय देवसर के फरार अस्थाई वारंटी नागेश्वर कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी नेवारी चौकी बगदरा थाना गढ़वा को गिरफ्तार कीया।