चितरंगी: मंगल दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्र में धात्री गर्भवती महिलाओं को दिलाई गई मतदान की शपथ
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नागेश के अगुवाई में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान मे शत प्रतिशत मतदाताओ की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।