राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
----
आयुक्त संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा आयुष की समस्त संस्थाओं में स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद की थीम पर 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी आयुष संस्थाओं में आयोजित शिविर के दौरान बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी औषधियों का वितरण कर शिविर के माध्यम से लगभग 1405 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
आयुष विंग श्योपुर का कार्यक्रम जिला चिकित्सालय परिसर श्योपुर में संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ नगर पालिका श्योपुर उपाध्यक्ष श्री संजय महाना ने किया एवं आयुष विभाग के अन्य औषधालयों में भी सरपंच आदि जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किये गये।
मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना ने आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगो से बचाव के संबंध में आयुर्वेद पद्धति अपनाने की जानकारी आमजनों को प्रदान की। आयुर्वेद से कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता लेकिन इलाज लम्बे समय तक चलाता है और बिमारी जड़ से समाप्त हो जाती है, जनता से आयुर्वेद अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डाँ. जी.पी. वर्मा ने आयुर्वेद की दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वस्थ जीवनशैली तथा भविष्य में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की एवं डाँ. हेमचंद आर्य द्वारा आयुर्वेद दिवस के संबंध में अवगत कराया गया। अंत डाँ. अनूप कुमार सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डाँ. दिलीप सिंह सिकरवार, आरएमओ डाँ. जेएस धाकड, एचएमओ डाँ. अनूप कुमार सोनी, यूएमओ डाँ. अबरार मोहम्मद खान, सीएएमओ डाँ. हेमचंद आर्य, श्री राम लखन नागर, श्री श्याम सुन्दर धाकड, दवासाज श्री हरिभजन आदिवासी उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026