अररिया: जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का दिया आदेश
Araria, Araria | Jan 16, 2025 अनिल कुमार, भा०प्र० से०, जिला दण्डाधिकारी, अररिया, द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत अररिया जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री स्कूल, ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थान सहित) में वर्ग-08 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 18.01.2025 तक प्रतिबंध लगाया गया है।