भितरवार: सचिव एवं रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण के साथ जनपद सीईओ ने ली समीक्षा बैठक
पंचायत सचिव रोजगार सहायकों को स्वच्छता के संबंध में दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से जनपद सीईओ ने कहा कि स्वच्छता विकसित समाज का दर्पण है। ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को समय सीमा मे योजना के सुचारू रूप से संचालित करने संबंधी निर्देश दिए। ग्राम को साफ स्वच्छ बनाने के लिए निर्देशित किया गया।