कुम्भराज: शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना से जिले के पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियां होंगे लाभान्वित: अधिकारी ने जारी किया वीडियो
Kumbhraj, Guna | May 7, 2026 मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के आर्थिक कमजोरी युवक युवतियों को लाभ देने के लिए सरकार ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 लागू की है। 7 मई को विभाग अधिकारी ने बताया, 45 दिन के प्रशिक्षण में 11 मई तक ऑफलाइन आवेदन इच्छुक आवेदक कर सकते हैं। आवासीय प्रशिक्षण में रहना खाना फ्री रहेगा, आवेदक पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय गुना में संपर्क कर सकते हैं।