बेतिया: बेतिया के जोड़ा शिवाला मंदिर में हुआ सामूहिक विवाह समारोह
बेतिया के जोड़ा शिवाला मंदिर में कल 16 फरवरी रात करीब 9 बजे 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ, इस सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद संजय जायसवाल उपस्थित रहे, जिनका आयोजक मंडल श्री गणेश सेवा समिति के द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया, जिसके बाद संजय जायसवाल की उपस्थिति में वरमाला का कार्यकम सम्पन्न हुआ।