खाजूवाला: भाजपाई के पदाधिकारी पहुंचे, रोडवेज बस को हरि झंडे दिखाकर निजी बस संचालकों का किया विरोध
खाजूवाला–बीकानेर रूट पर प्रस्तावित रोडवेज बस सेवा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई। बस संचालन की शुरुआत से पूर्व ही निजी बस संचालकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और रोडवेज बस के परमिट पर सवाल खड़े किए। निजी बस संचालकों का आरोप था कि रोडवेज बस के पास कोई वैध परमिट नहीं है। जबकि निजी बस संचालक के पास भी परमिट नहीं था।