इटारसी: इटारसी के सीपीई में सीनियर ऑडिटर ने सप्लायर से कमीशन मांगा, सीबीआई ने जांच शुरू की
इटारसी स्थित केंद्रीय परीक्षण संस्थान (सीपीई) के लेखा विभाग में पदस्थ सीनियर ऑडिटर कन्हैयालाल राठौर के खिलाफ CBI एंटी करप्शन ब्यूरो भोपाल ने मामला दर्ज किया है।शनिवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सप्लायर की शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। सप्लायर अखिलेश चौधरी ने सीबीआई SP को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो फर्मों से डिमांड की।