भरगामा: भरगामा प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया शिविर
भरगामा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.जहां पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है व नए आवेदनों को स्वीकृति दी जा रही है.यह शिविर 28 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा.