भरगामा: अपराध नियंत्रण के तहत भरगामा पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
भरगामा थानाक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को शाम 4 बजे के करीब भरगामा पुलिस ने अररिया-सुपौल एनएच 327 ई, सीमावर्ती क्षेत्र व जिलेबिया मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व एसआई राजनारायण यादव ने किया.