भरगामा: जिलेबिया मोड़ के पास एक विशाल पेड़ झुका, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
भरगामा प्रखंड के सुकेला-सैफगंज मुख्य सड़क मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास एक विशाल पेड़ झुक जाने से यातायात बाधित हो रहा है. खासकर बड़ी गाड़ियों के लिए यह गंभीर खतरा बन चुका है. सोमवार को देर शाम 4 बजे के करीब स्थानीय निवासी रमण राय, रंजय राय, अखिलेश यादव, दिलीप कुमार यादव, अमर झा व अस्फाक आलम ने बताया कि यह पेड़ कई महीनों से झुका हुआ है.