भरगामा: भरगामा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर हुए राख, लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा
भरगामा प्रखंड के बैजूपट्टी वार्ड 5 में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में पांच घर जलकर राख हो गए. इस हादसे में घरेलू अनाज, लकड़ी के फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गए. घटना में लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है.