हाईवे किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्रा बांध और सड़वा के बीच हाईवे किनारे एक गड्ढे में शनिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा और एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।
एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा
Bara, Allahabad | Jun 13, 2026