23 लाख के 102 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
कौशाम्बी। जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए, चोरी हुए और छीने गए 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से की गई। मोबाइल बरामदगी में थाना सराय अकिल प्रथम, जबकि थाना सैनी और पश्चिम शरीरा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। पुलिस ने लोगों से मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
Bara, Allahabad | Jun 12, 2026