ईसागढ़: ईसागढ़ गहौरा रोड से पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को अवैध देशी प्लेन क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ में गहौरा रोड़ पर कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से गहौरा निवासी संदेश विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष को शराब के 25 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।