खलीलाबाद: लोहरसन गांव में जमीन पर जबरन पुल निर्माण का आरोप, पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरसन गांव निवासी सेतू पुत्र पूर्णमासी ने मंगलवार सुबह जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मौजा जंगल बेलहर स्थित उनकी गाटा संख्या 213मि/1.518 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति ठेकेदार सागर कुमार जबरन पुल का निर्माण करा रहा है। विरोध करने पर उन्हें डांटकर भगा दिया गया और धमकी दी गई। पीड़ित ने अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की